मुझे एकदम से उस शख्स की याद आ गई, जिससे मैं अस्पताल की लाइन में मिला था। मेरे हाथ का अंगूठा टूट गया था और वह शख्स मेरे बगल में बैठा था। तब तक मेरी उससे कोई बात नहीं हुई थी और कुछ देर मेरा ध्यान कहीं और था, तभी वह शख्स मेरे जूते के फीते बाँधने लगा। मैं एकदम से चौंक गया! मैंने उसे रोका, पर उसने फिर भी फीते बाँध दिए। मुझे अजीब लगा था, पर थोड़ी खुशी भी थी, क्योंकि आज के समय में ऐसा बड़प्पन देखने को नहीं मिलता। फिर उससे मेरी बात शुरू हुई। उसने अपनी शर्ट की स्लीव ऊपर की, तो मैं देखता रह गया कि उसके हाथों पर कितने टांके और जलने के निशान थे। मैं देखकर दंग रह गया। मुझे समझ आ गया कि उसके अंदर बड़प्पन और दया की भावना क्यों थी।
जूतों के फीते - अनजान हाथ
Categories
Tags
License
CC BY-NC-SA 4.0 This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-ShareAlike 4.0 International License.